जब भी बॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर फिल्मों की बात आती है, तो सबसे पहले शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन या आमिर खान का नाम जेहन में आता है। लेकिन इस बार आंकड़े कुछ और ही कहानी कह रहे हैं। इंडस्ट्री रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार वह एक्टर हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं और बाकी सभी सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया है।
पिछले एक दशक में अक्षय कुमार की कई फिल्में 100 और 200 करोड़ क्लब में शामिल हुईं। “हाउसफुल” सीरीज से लेकर “केसरी”, “गुड न्यूज़” और “सो़र्यवंशी” तक, अक्षय का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड लगातार मजबूत रहा है।
ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि अक्षय की खासियत उनकी साल में 3-4 फिल्में रिलीज करने की स्ट्रैटेजी है, जिससे वो लगातार दर्शकों के सामने बने रहते हैं। वहीं उनकी फिल्मों की कंटेंट रेंज – कॉमेडी, एक्शन, देशभक्ति, ड्रामा – हर तरह के दर्शकों को पसंद आती है।

