होम राज्य देश बिहार चुनाव क्रिकेट मनोरंजन बिजनेस करियर विदेश वेव स्टोरी धर्म राशिफल लाइफस्टाइल आध्यात्मिक ऑटो

---Advertisement---

परीणिति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले हैं माता-पिता, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

On: September 12, 2025 3:14 PM
Follow Us:
pariniti chopra
---Advertisement---

उदयपुर में सितंबर 2023 में हुई भव्य शादी के बाद से ही बॉलीवुड अभिनेत्री परीणिति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा लगातार सुर्खियों में रहे हैं। शादी के बाद से परीणिति के वजन बढ़ने की वजह से उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाई जाती रही थीं, लेकिन उन्होंने कई बार इन खबरों को गलत बताया। अब कपल ने खुद सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा की है कि वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं।

इंस्टाग्राम पर की घोषणा

परीणिति और राघव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर और वीडियो शेयर किया। तस्वीर में एक नन्हें पैर के साथ लिखा था— “1+1=3”। वहीं वीडियो में दोनों हाथों में हाथ डाले प्रकृति के बीच चलते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया— “Our little universe… on its way 🧿🐣💕 Blessed beyond measure 🥹🙏”

जैसे ही यह खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बौछार होने लगी। एक्ट्रेस सोनम कपूर ने कमेंट किया— “Congratulations Darling”। वहीं भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी सहित कई सेलेब्स ने कपल को शुभकामनाएं दीं। हाल ही में मां बनीं कियारा आडवाणी ने भी पोस्ट को लाइक किया।

दोनों की लव स्टोरी

कहा जाता है कि परीणिति की मुलाकात राघव से लंदन में एक इवेंट के दौरान हुई थी। उस समय उन्हें पता भी नहीं था कि राघव राजनीति में हैं, लेकिन उनके व्यक्तित्व में कुछ ऐसा था जिसने परीणिति को आकर्षित किया। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट पर राघव के बारे में सर्च किया और तभी उन्हें लगा कि यही उनके जीवनसाथी होंगे। 2023 में दोनों की शाही शादी बॉलीवुड और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय रही।

जब ट्रोलिंग पर बोली थीं परीणिति

शादी के बाद ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए परीणिति ने ‘आपकी अदालत’ में कहा था—
“अगर मैंने किसी एक्टर, प्रोड्यूसर या बिजनेसमैन से शादी की होती तो लोग कहते, ‘वाह! कितनी शानदार शादी हुई।’ लेकिन क्योंकि मैंने एक नेता से शादी की है तो अचानक लोग कहने लगे कि शादी का पूरा खर्च सिर्फ नेता ने उठाया और इतनी महंगी शादी वो कर नहीं सकता। मुझे लगता है कि ये जो माइंडसेट है, ये राजनीति और वोटर्स की दुनिया में ज्यादा है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a comment